सिमली गांव कर्णप्रयाग




ROAD CONSTRACTION WORK STARTED IN SIMLI VILLAGE : 
कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत सिमली गांव के लोगों की मांग जल्द पूरी होने जा रही है। विधायक अनिल नौटियाल के बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ भूमि पूजन के साथ ही गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 

इस अवसर पर अनिल नौटियाल ने कहा कि सिमली गांव के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क न होने से उन्हें सिमली बाजार से करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचना पड़ रहा था। अब करीब 18 लाख रुपये की लागत से सिमली-शैलेश्वर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण शुरू होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समीर मिश्रा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि ने खुशी जताई। 

कर्णप्रयाग पोखरी सड़क निर्माण पर लोग उठा रहे सवाल 




कर्णप्रयाग पोखरी कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हुए 6  वर्ष से भी अधिक होने को है लेकिन स्थानीय लोग इस पर सवाल खड़े करने लगे हैं। उनके मुताबिक सड़क पर डामरीकरण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है।  ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई से भेंट कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य मानकों के अनुसार कराने की भी मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क निर्माण के लिए लोनिवि पोखरी को शासन से 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। लेकिन सड़क पर बिछाए जाने वाले डामर की गुणवत्ता ठीक न होने से अब स्थिति यह है कि सड़क पर बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है। वहीं छह माह से सड़क किनारे पड़े मलबे को अभी तक उठाया नहीं गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि की अनदेखी के कारण करोड़ों  रूपये की बरबादी की जा रही है।   लोनिवि के ईई संजय प्रसाद सिन्हा उन इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सड़क पर डामरीकरण ट्रायल के रूप में हो रहा है। इस पर दोबारा डामर बिछाया जाना है। चौड़ीकरण कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *