उत्तराखंड : त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों पर लगा संशय हुआ दूर हाईकोर्ट ने स्टे लिया वापिस


देहरादून : हाईकोर्ट ने आज दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार को बड़ी राहत देते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है इसके साथ ही सरकार को तीन सप्ताह में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है।  

पंचायती चुनाव पर 23 जून को लगाए गए स्टे को कोर्ट द्वारा आज वापिस लिए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में कुछ अहम बदलाव करते हुए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है, जिससे कि प्रत्याशियों को तैयारी का और वक्त मिल सके। इसके साथ ही पूरे चुनाव कार्यक्रम की तिथियों को भी तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है। 

इस फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *