Auli Mairathan 2023





Auli Mairathan 2023 :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औली  में स्की माउंटेनियरिंग  एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई  रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित राष्ट्रिय स्तर की स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता औली मैराथन 2023 का जोशीमठ के नृसिंह मंदिर परिसर में शुभारंभ करते हुए  प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। 

इस प्रतियोगिता में नेपाल सहित अलग-अलग प्रदेशों के लगभग 250 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा जोशीमठ से 98 महिलाओं ने भी रेस में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है। 48 किलोमीटर की यह मैराथन बदरी नाथ राष्ट्रिय राजमार्ग पर स्थित हनुमान चट्टी से औली तक आयोजित होगी जो जोशीमठ व सुनील गांव होते हुए औली पहुंचेगी।  इस रेस से जोशीमठ के लोगों में जोश भरने के साथ ही सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने का प्रयास किया जायेगा। 




इस मौके पर सीएम ने कहा कि जोशीमठ में आई आपदा से सब चिंतित थेर मीटर की ऊंचाई पर दौड़ लगाने को स्काई रनिंग कहते हैं। इसमें चढ़ाई की कठिनाई (ग्रेड-२) अधिक नहीं होना चाहिए और उठा-चढाव भी 30 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए। इस रेस में प्रतिभागियों को कई कठिनाइयों को पार करना पड़ता है। 

जोशीमठ में आई आपदा और औली में कम बर्फबारी के चलते इस बार नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन  नहीं हो पाया था जिसके कारण जोशीमठ समेत क्षेत्र के पर्यटक व्यवसाय को जबरदस्त झटका लगा था। आज इस प्रतियोगिता के शुरू होने से पर्यटक व्यवसाय से जुड़े लोगों की उम्मीदें जगी हैं। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर  पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष, विनोद कपरवाण, हरीश परमार, ऋषि प्रसाद सती, अतुल शाह, जगदम्बा प्रसाद उनियाल और भाजपा के तमाम जिला पदाधिकारियों के साथ साथ अपार जनसमूह मौजूद रहा। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *