पंखुड़ी पाठक ने डोर टु डोर कंपैनिंग में कहा महिलाएं समाज में निभाएंगी निर्णायक भूमिका

UP ASSEMBLY ELECTION: नोएडा से कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने शुक्रवार को डोर टु डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान सेक्टर-33, छलेरा गांव और सदरपुर कालोनी में लोगों से मुलाकात कर आने वाली 10 फरवरी को हाथ के पंजे पर मुहर लगाने की अपील की।

सेक्टर-33 में लोगों से मुलाकात और बातचीत में उन्होंने कहा कि अब महिलाएं राजनिति में पहले से अधिक मजबूती से लड़ रही है और आनेवाले समय में महिलाएं इस समाज को बदलने में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगी। प्रचार अभियान में उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में वीआईपी भगाओ लोकल लाओ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि नोएडा की जनता ने पिछली बार भाजपा के प्रत्याशी को जिताया था मगर बदले में उन्होंने जनता को ठगने के सिवा कुछ नहीं किया।

उनके मुताबिक अभी भी तमाम ऐसे क्षेत्र है जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है और लोग परेशान है। इसीलिए अब नोएडा के सभी मतदाता वीआईपी विधायक के बदले एक ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो हमेशा उनके मुद्दों के समाधान के लिए उनके बीच मौजूद रहे। 

वहीं कांग्रेस नेता और पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने भी नोएडा के ग्राम बसई, कनावनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *