उत्तराखंड : प्रदेश केबिनेट द्वारा सख्त भू-कानून को मंजूरी देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

देहरादून : प्रदेश सरकार की केबिनेट द्वारा सख्त भू कानून को मंजूरी देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा भाजपा राज्य निर्माण से लेकर उसके चौमुखी विकास के प्रति कटिबद्ध रही है। जिसमें प्रदेश की संस्कृति और उसके मूल स्वरूप को बरकरार रखना सर्वोपरी है। उसमें भी राज्य के सीमित भू संपदा और संसाधनों के संरक्षण को लेकर भाजपा सरकारें हमेशा प्रयास करती रही हैं। जनसामान्य की भावना और प्रदेश की जरूरत समझते हुए, भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कठोर भू कानून लाने का संकल्प लिया था। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार में आते ही इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। जिसने इस कानून से जुड़े प्रदेश के सभी हितधारकों से विचार विमर्श कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। जिसके कानूनी, प्रशासनिक एवं व्यवहारिक सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। तदोपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनता से बजट सत्र में सदन के पटल पर इसको प्रस्तुत करने का संकल्प किया। इसी क्रम में आज कैबिनेट ने भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है और इसे अब सदन में चर्चा के लिए रखा जाएगा। 

भट्ट ने कहा हम सबके लिए बेहद प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र के एक और अहम वादे की पूर्ति दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए हैं। यह कदम राज्य के भू संसाधनों और मूल स्वरूप के संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुझे पूर्ण विश्वास है सदन में चर्चा के बाद जब यह कठोर भू कानून अस्तित्व में आएगा तो यह राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भू कानून विधेयक को मंजूरी देने के लिए आभार जताया और सभी प्रदेशवासियो को बधाई दी ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *