नई दिल्ली :
देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने चरम पर है। रविवार 29 अक्टूबर को लीग का अंतिम मैच हुआ और आज ही प्री क्वार्टर फाइनल मैच भी खेला गया। 

टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच और पहले प्री क्वार्टर फाइनल के लिए बछणस्यूं विकास समिति के सदस्य विक्रम सिंह पटवाल और विक्रम सिंह गुसाँईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन कंडारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

लीग का सोलहवां व अंतिम मैच सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड और यू.के. पैंथर्स के बीच खेला गया। सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड ने पहले खेलते हुए 171/9 रन बनाये। यू के पैंथर 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लेकिन उनकी पूरी टीम 144 रन पर ऑल आउट हो गई और सिद्धबली क्रिकेट क्लब उत्तराखण्ड 27 रन से मैच जीत गई। अमित मयाल मैन ऑफ़ द मैच और सुरेश धवल फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किए गए। इनको खेल मंत्रालय में संयोजक जगदीश जोशी ने ट्रॉफी से सम्मानित किया।

वहीं प्री क्वार्टर फाइनल का पहला मैच एस.पी.सी. ताँडियों ओर मार्वल वायर्स बैरेथ लायंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.पी.सी. ताँडियों ने निर्धारित 20 ओवर्स मे 149/9 रन बनाये।

जवाब में मार्वल वायर्स बैरेथ लायंस ने 150/6 रन बना 4 विकेट से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया। मैच के हीरो नीतीश रावत रहे जिन्हे मैन ऑफ़ द मैच चुना गया और जगदीश नेगी फाइटर ऑफ़ द मैच बने।

 दूसरा प्री क्वार्टर मैच रूकीज़ उत्तराखण्ड और फ्यूचर अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए रूकीज़ उत्तराखण्ड ने निर्धारित 20 ओवर्स मे नितिन बिष्ट की 65 रन की बिस्फोटक पारी की बदौलत 214/9 रन बनाये। फ्यूचर अकैडमी विशाल लक्ष्य के दवाब मे बिखर गई और केवल 125 रन पर ऑल आउट हो गई। रूकीज़ उत्तराखण्ड 90 रन से बड़ी जीत हांसिल कर क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी। नितिन बिष्ट मैन ऑफ़ द मैच और सुशांत नेगी को उनके द्वारा बनाए गए 54 रनों की आतिशी पारी की बदौलत फाइटर ऑफ़ द मैच बने।




प्री क्वार्टर फाइनल का एक और मैच भैड़गांव यादगार क्लब और जय माँ बूँगी देवी उत्तराखण्ड के बीच खेला गया। जय माँ बूंगी देवी की टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए अपनी बहुत धीमी बल्लेबाज़ी की जिसकी बदौलत वे केवल 116/9 रन बना पाए।   117 रन के आसान लक्ष्य को भैड़गांव यादगार क्लब ने 3 विकेट खो कर आसानी से eet हांसिल कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया। अविनाश मैन ऑफ़ द मैच और ऋषि रावत फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किये गये। गौरव सैनानी के सदस्य अजीत सिंह नेगी ने दोनों को ट्रॉफी से सम्मानित किया।

प्री क्वार्टर फाइनल के मैचों को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में क्रिकेट प्रेमियों के साथ समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर तिलोमणि भट्ट और एडवोकेट जगदीश बिष्ट भी मैदान मे पहुँचे। उन्हें उपेन्द्र उनियाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो से सम्मानित किया।




उत्तराखण्ड के बिज़नेस मैन नवीन भट्ट और उत्तराखंड समाज के प्रमुख समाजसेवी हरीश भट्ट भी पहुँचे। उनका सम्मान फाउंडेशन के मंच से किया गया।

इसी क्रम मे दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। अध्यक्ष अर्जुन कंडारी ने उनको सम्मानित किया। संदीप शर्मा उत्तराखण्ड समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उत्तराखण्ड समाज के एक और मशहूर बिज़नेस मैन बृजमोहन उप्रेती भी आज के अतिथि थे। उनका भी सम्मान फाउंडेशन के मंच से मुख्य संरक्षक मनवर सिंह असवाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो दे कर किया।

इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण उच्च स्तरीय कमेंटरी भी रही। दयाल सुंद्रियाल ने अपनी मंत्रमुग्ध कमेंटरी से दर्शकों का दिल जीता। साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अर्जुन नेगी, जितेंद्र रावत, विक्रम नेगी, अशोक रावत, गणेश गोदियाल, नवल पोखरियाल इत्यादि सदस्य पूरे दिन व्यवस्था बनाने मे लगे रहे। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अनिल रोथाण की नज़र पूरी व्यवस्था के साथ सभी सम्मानित अतिथियों के सम्मान को सुनिश्चित करने मे लगी रही।

फाउंडेशन के अध्यक्ष ने समाज से अपील की कि आप सभी मैच का आंनद लेने अवश्‍य आए और अपना सहयोग देकर युवाओं का हौंसला बढ़ाऐ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *