Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया लोकार्पण

नई दिल्ली : सीएम धामी ने बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सीएम ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत हुई पुण्य आत्माओं की शांति और इस दुखद क्षण में उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली में निर्मित यह भवन प्रदेश की अद्वितीय कला, वास्तुकला और संस्कृति का प्रतीक है। निश्चित रूप से इस भवन के बनने से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले प्रदेशवासियों को ठहरने की उचित सुविधा मिलेगी और उन्हें घर जैसा अनुभव मिलेगा।




उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के लिए भवन में प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को परोसा जाएगा, जिससे आगंतुक हमारी सांस्कृतिक धरोहर का स्वाद ले सकें साथ ही श्री अन्न, जैविक उत्पादों और उत्तराखण्ड में बने अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए यहां विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों और सभी श्रमिकों के समर्पण भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 09 नवंबर को प्रदेश अपने राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है,  ऐसे में ‘उत्तराखण्ड निवास’ का उद्घाटन इस गौरवमयी अवसर पर प्रदेश के विकास और ‘श्रेष्ठ प्रदेश’ बनाने के हमारे संकल्प को गति प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सासद डॉ. कल्पना सैनी, विधायकगण, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव श्री शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु एवं सचिवगण उपस्थित थे।




You missed