देहरादून : भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ नेताओं के अलावा इस बार कई नई चेहरों को कार्यसमिति में तरजली दी गई है। जिसमें एक प्रमुख नाम प्रसिद्ध समाजसेवी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा है। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गयी है। प्रदेश कार्यसमिति मे 135 सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों मे 46 एवं स्थाई आमंत्रित (पदेन) 25 सदस्य नियुक्त किये गए है।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर समाजसेवी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के वरिष्ठों नेताओं,कार्यकर्ताओं और समस्त उत्तराखण्ड जनमानस का  आभार व्यक्त किया है।

मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले संजय शर्मा दरमोडा शहर से लेकर पहाड़ तक समय हित के कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। लेकिन पहाड़ उनके खून में बसा है यही कारण है कि वो पहाड़ के विकास की सोच लिए,पहाड़ की माटी को सींचते हुए सेवा के पटल पर नये आयाम उकेरते हैं। उनका एक ही मकसद है कि पहाड़ के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसके लिए वे संघर्षरत हैं और जनपद रुद्रप्रयाग में तो वे अपने बलबूते अनेकों ऐसे कार्य कर रहें हैं जिनसे गांवों में रहने वालों का जीवनस्तर सुधर रहा है और जरूरतमंदों को स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। यही नहीं उन्होंने गरीब कन्याओं के विवाह का बेड़ा भी उठाया हुआ है। केदारघाटी के लोग उन्हें अपना सुख दुख का साथी मानते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवाभावना और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में सेवाओं का प्रतिनिधित्व मिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *