Tehri-5-dead-over-20-injured-after-bus-falls-into-a-deep-gorge-on-Kunjapuri-Hindolakhal-road





टिहरी :
नरेन्द्रनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल है। बस में लगभग 28 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है। बस में सवार लोग गुजरात व अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार 24 नवंबर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF के नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। 

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में 4  पुरुष और 1 महिला शामिल है। 

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक 

टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूँ। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *