उत्तराखंड : बारिश के बाद प्रदेश में डरा रहा डेंगू , पौड़ी जनपद में सबसे अधिक मामले





देहरादून :
प्रदेश में एक ओर जहां बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर रखा हैं वहीं डेंगू के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 59 मरीज पौड़ी जिले में मिले हैं। वहीं देहरादून में 09, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 03 और उधमसिंह नगर में 01 डेंगू मरीज पाया गया है। 

डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 




हालांकि विगत वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल से लेकर 17 सितंबर तक डेंगू के कुल 75 मामले ही सामने आए हैं। डेंगू से ऋषिकेश में एक मरीज की मौत हुई है। मरीज को पहले से कई तरह की बीमारी होने से विभाग मौत के कारणों की वास्तविकता के लिए डेथ ऑडिट करा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश देने के साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा है। आने वाले दिनों में डेंगू संक्रमण की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने को कहा गया है।

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *