थराली : प्राणमति नदी पर हादसा ट्रॉली से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
THARALI :
जनपद चमोली के थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली में बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली में पैर फंसने से एक व्यक्ति के नीचे गिर जाने से जान चली गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति गांव से बाजार जाने के लिए प्राणमति नदी को ट्रॉली से पार कर रहा था किथोड़ी सी लापरवाही के कारण उसका पांव ट्रॉली में फंस गया और वो नीचे जा गिरा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक विनोद सिंह थराली गांव का रहने वाला था। 

बताया जा रहा है कि प्राणमति नदी पर बना पुल पिछले साल नदी के तेज बहाव में बह गया था जिसके बाद प्रशासन ने यहां टेम्पररी पुल का निर्माण किया था। लेकिन 2 महीने पहले वो भी आपदा में बह गया जिसके बाद गांव के लोग ट्रॉली से ही नदी आर-पार कर रहे थे। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *