उत्तराखंड के चमोली जिले में सड़क दुर्घटना

सड़क दुर्घटना : कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रिय राजमार्ग पर नलगांव के समीप एक कार पर बोल्डर गिरने से नारायण बगड़ विकास खंड के बीडीओ सहित चार कर्मचारी बाल बाल बचे।  इस हादसे के कारण हाईवे करीब आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना की सूचना पर बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी द्वारा मार्ग से मलवे को हटाकर  यातायात को सुचारू रूप खोला। 




मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अपने कर्मचारियों के साथ कार संख्या UK 7 AU 1999 में कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ की तरफ जा रहे थे कि नलगांव से तीन किलोमीटर आगे अचानक से चट्टान गिरने लगी और उनकी कार इसकी चपेट में आ गई। चट्टान गिरते ही कार में सवार सभी लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए। गनीमत यह रही की सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस और बीआरओ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुँचाया। 

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थी और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *