उत्तराखंड से दिल्ली आने वाले यात्रियों को मिली राहत फिर से दौड़ेंगी रोडवेज की 221बसें





देहरादून :
उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 की 221 बसों का संचालन  शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने बसों के संचालन पर लगाई गईं पावंदियों को हटा दिया है। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 की पॉलिसी लागू होने के चलते इन बसों का संचालन बंद हो गया था। 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण एहतियातन 14 नवंबर को ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 सामान्य और 27 वॉल्वाे बसों का संचालन ठप हो गया था। बसों का संचालन बंद होने से उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने रोडवेज बसों पर लगाई गईं पाबंदियां हटा कर बृहस्पतिवार को बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का पुन: संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे शुक्रवार से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 221 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। 

उत्तराखंड की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। उन्हें बसों के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा था, इसके बावजूद कई बार बसें  उन्हें बसें नहीं मिल पा रही थी। इस दौरान दिल्ली के लिए देहरादून से बड़ी संख्या में निजी बसें और टैक्सी संचालित हो रही थीं। इसमें यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो से तीन गुना तक अधिक किराया देना पड़ रहा था। वहीं रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान हो रहा था। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *