महाकुंभ प्रयागराज से उत्तराखंड के लिए भी आई दुःखद खबर किच्छा की गुड्डी देवी की हुई मौत


महाकुंभ 2025 : मंगलवार रात को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर मची भगदड़ में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा निवासी एक महिला की भी दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर उनका परिवार सदमे में है। वे अपने बेटे बहु के साथ कुंभ स्नान के लिए गई हुई थी। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को किच्छा से महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई थी। इन्हीं एक बस में वार्ड नंबर 3 किच्छा निवासी गुड्डी देवी (57) भी अपने बेटे और बहु के साथ सवार थी। मंगलवार रात को प्रयागराज में हुई भगदड़ में वे अपने बेटे और बहु से बिछड़ गई। इसी दौरान उनकी कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव आज सुबह छह बजे बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *