नई दिल्ली :
दिल्ली में उत्तराखंड की सबसे पुरानी संस्था गढवाल हितैषिणी सभा (पंजी.) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभा मुख्यालय गढवाल भवन पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में रविवार, 24 अगस्त, 2025 को वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान-2025 का भव्य समारोह आयोजित करने जा रही  है । इसके लिए सभा ने दिल्ली, एनसीआर में प्रवास कर रहे गढ़वाल मूल के उन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, से आवेदन मांगे हैं। 

सम्मान हेतु पात्रता

सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि गढवाल मूल के जिन छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के, दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में नब्बे प्रतिशत (90%) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं व जिनकी मार्कशीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 31 जुलाई,2025 तक प्राप्त हों जायेंगी सभा उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी । 

31 जुलाई 2025 के उपरांत प्राप्त मार्कशीट/आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। 90% की पात्रता को पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (पंजी.) नई दिल्ली की Emai id. 

ghs.studentaward2025@gmail.com या श्रीमान अध्यक्ष/महासचिव, गढवाल हितैषिणी सभा, गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली-110001 के पते पर डाक द्वारा भी भेज सकते हैं अथवा  सभा कार्यालय, गढवाल भवन में स्वयं आकर भी जमा करवा सकते हैं । डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कशीट/दस्तावेजों की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यर्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। 

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, मेधावी छात्र सम्मान- 2025 की पात्रता हेतु निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य है 




1. 90%या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थी की मार्कशीट की स्वप्रमाणित छायाप्रति । 

2. दिल्ली/एनसीआर आवासीय पते का स्वप्रमाणित आईडी प्रूफ की छायाप्रति 

3. गढ़वाल मूल का कोई ऐसा दस्तावेज जो आपकी गढ़वाल मूल  की पहचान को सुनिश्चित करता हो की स्वप्रमाणित छायाप्रति  

4.अभिभावक का संपर्क नंबर । सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कशीटों/ दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा। सभा आप सभी से  सहयोग की अपील करती है। धन्यवाद




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *