पौड़ी के सतपुली में लगी आग





पौड़ी:
कल शाम को पौड़ी के सतपुली बाजार में आग लगने से वहां लोगों में दहशत फैल गई। अचानक लगी आग से पुलिस बूथ सहित एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रात करीब सवा आठ बजे सतपुली चैराहे के पास अचानक लगी आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमें दुकानों में धुवां निकलता दिखाई दिया हमने घरों से बाल्टियों में पानी भर कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें जोर पकड़ने लगी और देखते-देखते पुलिस बूथ सहित 12 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सतपुली में फायर ब्रिगेड न होने की वजह से लोगों ने खुद ही आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो आग बुझाने में कामयाब न हो सके। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

मौके पे पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग एक करोड़ रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, किसी भी प्रकार की मानव क्षति नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। 

इन लोगों की दुकानें आई आग की चपेट में





  • दीपक पंवार पुत्र जमुना प्रसाद दुकान कॉस्मेटिक दुकान
  • मनोज नैनवाल निवासी सतपुली, कॉस्मेटिक की दुकान
  • राजेंद्र प्रसाद बौंठियाल, कापी-किताब की दुकान 
  • युसूफ पुत्र यामिन, नाई की दुकान
  • इरफान पुत्र मोहम्मद उमर, फल विक्रेता
  • नईम पुत्र बाबू, फल विक्रेता
  • मोहम्मद राजा पुत्र इमामुद्दीन, फल विक्रेता
  • नईम पुत्र अब्दुल रशीद, हैंडलूम की दुकान
  • हसीब, फर्नीचर की दुकान
  • दीपक डबराल पुत्र शालिग्राम, घड़ी की दुकान
  • सशांक घिल्डियाल, टूर एंड ट्रैवल
  • छोटू गुप्ता पुत्र मैहर चंद गुप्ता, कॉस्मेटिक की दुकान।
  • पुलिस बूथ




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *