पति पत्नी की रामगंगा नदी में डूबने से मौत





ALMORA : बुधवार को चौखुटिया तहसील के अंतर्गत मासी क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने गए नवदंपति की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक मासी क्षेत्र के कनरैं निवासी  26 वर्षीया ममता अपने पति रोहित के साथ मायके आई हुई थी। बुधवार को दोनों ममता की ताई के परिवार से मिलने गए थे। दोपहर को खाना खाने के बाद दोनों करीब 3 बजे घूमने के लिए घर से 500 मीटर दूर रामगंगा नदी की तरफ गए थे। गर्मी अधिक होने की वजह से पति ने नहाने की इच्छा जाहिर की तो दोनों नदी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में डूबने लगे। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों पति पत्नी नदी की गहराई में समाकर डूब गए। दोनों की शादी हुए अभी 5 महीने ही हुए थे। 




घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पति पत्नी को बड़ी मश्कत के बाद नदी से बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटी और दामाद की अकस्मात मौत पर परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। 

ममता के पिता शेर सिंह ने बताया कि ममता की शादी अलीगढ निवासी रोहित से 5 मार्च को हुई थी, दोनों दिल्ली में रहकर जॉब कर रहे थे। गांव में पूजा में सम्मिलत होने के लिए कुछ दिन पूर्व ही यहां आये थे। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *