GOPESHWAR : आज सुबह जनपद चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पीपलकोटी से चमोली की ओर आ रहे थे। वे टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान उनकी टेम्पो ट्रैवल से टक्कर हो गई । स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार टेम्पो के नीचे आकर कुचल गए। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है। हादसा सुबह 11 बजे हुआ 

हादसे में स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है। टेम्पो ट्रैवलर के चालक को गिरफ्तकतार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *