उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में रामपार्क विस्तार लोनी में बिखरी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति





दिल्ली/एनसीआर 
(द्वारिका चमोली ) : उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति,  द्वारा उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष पर रविवार 16 नवंबर 2025 को रामपार्क विस्तार, लोनी गाज़ियाबाद में भव्य एवं गरिमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय नंद किशोर गुर्जर जी एवं वार्ड संख्या 29 के सम्मानित सभासद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिनकी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।






कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नंद किशोर गुर्जर (विधायक लोनी), नगरपालिका परिषद लोनी के चेयरमैन श्री मनोज धामा, दिल्ली पुलिस के एसपी श्री प्रमेंद्र सिंह रावत, रिटायर्ड मेजर संतोष भण्डारी, यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा, यूकेडी उपाध्यक्ष श्री आशुतोष नेगी, सुषमा रावत (गो-सेवक कोटद्वार) तथा समाजसेविका नीलू रावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री यशपाल सिंह नेगी (महासचिव), श्री राजेन्द्र सिंह रावत (सचिव) एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने मंच संचालन से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के समन्वय व अतिथियों के स्वागत तक सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन उत्कृष्ट रूप से किया। आयोजन टीम की मेहनत, अनुशासन और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक कला की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, उत्तराखंडी प्रवासी समुदाय, बच्चों, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

अंत में उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार, लोनी गाज़ियाबाद के अध्यक्ष जयेंद्र नेगी ने सभी अतिथियों, कलाकारों, क्षेत्रवासियों, विद्यालयों व सामाजिक संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *