सैल्यूट तिरंगा संगठन ने निकाली श्रीनगर कश्मीर में तिरंगा यात्रा दिया शांति व सौहार्द का संदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




TIRANGA YATRA IN SRINAGAR KASHMIR :
सैल्यूट तिरंगा संगठन के हज़ारों युवाओं ने 1 अगस्त को श्रीनगर के डल झील पर तिरंगा यात्रा निकाली और शिकारा रेस का आयोजन किया। 

हज़ारों युवाओं ने सुबह साढ़े नौ बजे पूरे जोश के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हम एक हैं एक हैं के उद्घोष के साथ डल लेख पर करीब 2 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाल शांति का संदेश  दिया। 

बता दें सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो देश के 28 राज्यों में सामाजिक कार्यों  के साथ ही देश व विदेश में राष्ट्रवादी लोगों के लिए कार्यक्रम करता है। संगठन ने पिछले वर्ष भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। गत वर्ष की भांति इस वर्ष युवाओं में ज्यादा जोश दिखाई दे रहा था। 




मुंबई से पहुंचे कार्यक्रम संयोजक रवि चिकारा ने बताया कि कश्मीर में तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद देश-विदेश में शांति और सौहार्द का संदेश देना है। 

जम्मु कश्मीर के लोकप्रिय नेता एवं सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रिय महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है जिसे सभी देशवासी प्यार करते हैं। हमें देश के साथ साथ कश्मीर के विकास की बात करनी चाहिए। यहाँ के युवाओं में काफी क्षमता है बस उन्हें सही राह दिखाने की जरुरत है। 

युवा नेता नवीन कुमार ने कहा कि युवा हमारे साथ जुड़ रहा हैं, हम और युवाओं को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजेश झा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का  धन्यवाद  किया और शिकार रेस के विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शरीक होने पर फैजान एवं शबीर, रोमी चौधरी का आभार जताया। 




You missed