टिहरी के कुमाल्डा में कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार पिता पुत्र की मौत





टिहरी :
चंंबा थाना की कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को घटना की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को कार संख्या (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में सवार पिता पुत्र मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष, टिहरी ने इस घटना की तुरंत SDRF टीम को सूचना दी। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चला खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से दोनों शवों को खाई से मुख्य मार्ग पर लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

मृतकों के पहचान  

1 मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा

2 मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *