उत्तराखंड : लोक गायिका प्रियंका मेहर के "स्वामी जी प्लीज" गीत पर विवाद मिला कानूनी नोटिस जाने क्या है विवाद




ज्योतिर्मठ :
उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर 
के गढ़वाली गीत “स्वामी जी प्लीज” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गीत में चमोली के उर्गम गांव के संबंध में गलत तथ्य पेश किये जाने को लेकर ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। वहीं प्रियंका मेहर ने कहा कि गाने को लोगों का बहुत प्यार मिला, लेकिन कुछ कारणवश उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि गाने के साथ जो विवाद जोड़ा जा रहा है, उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।




अनूप नेगी ने कहा कि गीत में एक लाइन (उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में) फिल्माई गई है, जिसमें उर्गम गांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इससे उर्गम गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

नोटिस में कहा गया है कि गीत से उर्गम गांव के निवासियों की न केवल भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि उनकी सामाजिक छवि को भी ठेस पहुंची है। गाने के माध्यम से उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वभर में उर्गम गांव की छवि धूमिल हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। 

उर्गम गांव धार्मिक महत्व रखता है। यहां पंच बदरी में से एक ध्यान बदरी और पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर स्थित है। 

वहीं गाने में गायक की भूमिका निभा रहे युवक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका मेहर का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने इस संबंध में नोटिस जारी करने की बात भी कही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *