ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग पर दो अलग अलग वाहन हादसे





RISHIKESH BADRINATH HIGHWAY ROAD ACCIDENT :
शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं दूसरा हादसा चारधाम याात्रियों को ले जा रही बस से बाइक के टकराने से हुआ जिसमें एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग पर देवलीबगड़ के पास एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक बस से जा टकराई  जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 




सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल ऋषिकेश से आगे कोडियाला के पास मौके पर पहुंचा। पुलिस को वहां महादेव चट्टी के पास एनएच 07 पर एक बस के नीचे अगली तरफ एक बुलट दबी मिली। बुलट में सवार दो लोगों में से रिंकू 35 वर्ष,  निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं दिग्विजय सिंह 38 वर्ष, पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने तत्काल 108 सेवा के माध्यम से मृतक तथा घायल को एम्स, ऋषिकेश भिजवाया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे जिन्हें टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ के दर्शनों के बाद हरिद्वार जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे जिसमें अधिकांश महिलाएं थी। कोड़ियाला से पहले महादेव चट्टी के पास पीछे से आ रही बुलट ने बस को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया, इसी दौरान बस ने बुलट को पीछे से साइड मार दी। टक्कर लगते है बुलट बस के नीचे आ गई। बुलट में दो लोग सवार थे। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *