दुःखद खबर : अल्मोड़ा के भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर बड़ा बस हादसा 7 लोगों की मौत कई घायल




अल्मोड़ा :
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक दुःखद खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में बस के खाई में गिरने से सात यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर मंगलवार सुबह 8 बजे एक यात्री बस UK07PA4025 द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। बस शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को खाई से निकलकर नजदीकी भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि बस चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के अधिकारिक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पायेगा। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *