उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024





लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

उत्तराखंड के सभी मतदान केंद्रों पर लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा जा सकता है। सुबह से ही लोग लंबी लाइनों में लगकर मतदान कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक प्रदेश की सभी पांच सीटों के लिए 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

देखें किस सीट पर कितना मतदान 

हरिद्वार – 26.47 प्रतिशत 

गढ़वाल – 24.43 प्रतिशत 

टिहरी 23.23 प्रतिशत 

नैनीताल-उधम सिंह नगर – 26.46 प्रतिशत 

अल्मोड़ा – 22.22 प्रतिशत 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदान करने से पूर्व खटीमा में मां भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी व मां के साथ पहुंचकर लाइन में लगकर वोट डाला और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। 






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *