BALIKA DIWAS: आज बालिका दिवस के अवसर पर समाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू बाला शर्मा के नेतृत्व में नोएडा सैक्टर 45 स्थित अर्धनारी फाउंडेशन  (संस्थापक गुरु मां कौशल किन्नर) द्वारा संचालित स्कूल की बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया । महिला उन्नति संस्था की जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उद्देश्य के महत्व को समझाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शिक्षा को जरूरी बताते हुए कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है । जिस देश की बालिकाएं शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है, वह देश हर क्षेत्र में समृद्ध एवं प्रगति करते हुए सफलता की चरम सीमा पर पहुंचता है । 

वहीं नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने बेटियों को आने वाले कल की उम्मीद बताते हुए कहा कि बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है, उन्हें और अवसर दिये जाने की आवश्यकता है । 

इस अवसर पर संस्था द्वारा बच्चों के लिए खाद्य और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ साथ बच्चों के साथ काव्य पाठ एवं अंताक्षरी के माध्यम से न केवल मनोरंजन किया बल्कि बालिकाओं का उत्साह भी बढ़ाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *