(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
UTTARAKHAND CABINET MEETING : पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आज दोपहर 12 बजे सचिवालय में हुई। बैठक से पहले सरवत करीम
अंसारी के निधन पर कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
बैठक में महिला सशक्तीकरण, पर्यटन और शहरी विकास, औद्योगिक विकास, वन और लोक निर्माण विभाग से संबंधित फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में 15 साल पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप पर सब्सिटी, वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम फैसले लिए गए।
ये है धामी कैबिनेट कुछ अहम निर्णय
वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम
गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया
एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।
गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा
पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम।
15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी
कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट
वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी
10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन
2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन
35
हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता
घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी
मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया
पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी
आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर
