लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024





LOKSABHA CHUNAV 2024 RESULT :
लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आज आ रहे हैं। शुरूआती रुझानों से एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जो रुझान आ रहे हैं उसने सभी एग्जिट पोलो को पलट दिया है। सबसे बड़ा उलटफेर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा हैं। यहां इंडी गढ़बंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है। हालाँकि ये केवल रुझान हैं लेकिन स्थिति कुछ कुछ साफ होती दिख रही है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। 




टेहरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते नज़र आ रहे हैं। अभी तक उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटें जीती थीं। 

टिहरी सीट पर मतगणना के ताजा आंकड़े के मुताबिक भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह 63000 मतों की बढ़त बनाये हुए हैं। गढ़वाल सीट पर बीजेपी के अनिल बलूनी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 58000 मतों के साथ बढ़त बनाये हुए हैं। अल्मोड़ा से बीजेपी के अजय भट्ट कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 173000 मतों से आगे चल रहे हैं।  तो वहीं हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से कांग्रेस के वीरेंद्र रावत से आगे चल रहे हैं। नैनीताल सीट से अजय टम्टा 107000 मतों से आगे चल रहे हैं। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *