अज्ञात बीमारी से पौड़ी के एक गांव में ग्रामीण खौफजदा सौ से 

अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में 

पौड़ी : आजकल भारत में नित नई बीमारी अपना रूप दिखा रही है। ऐसी ही एक अज्ञात बीमारी थलीसैंण ब्लाक के टीला गांव में फैली हैं। यहां के सौ से अधिक ग्रामीण पिछले एक हफ्ते से अज्ञात बुखार की चपेट में है। इसमें बुखार के साथ ही हाथ-पांवों व सीने में दर्द आदि की शिकायत देखने को मिल रही है। यह क्षेत्र स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा में आता है। 




मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पौड़ी के सीएमओ को बीमारी का पता लगाने और लोगों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम का गठन कर उसे बुधवार को गांव जाकर रिपोर्ट लेने को कहा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से हमें बुखार, हाथ-पांव और सीने में दर्द जैसी शिकायतें हो रही है। गांव में लगभग दो सौ परिवार हैं। प्रत्येक परिवार में एक या दो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। हालांकि कि कुछ लोग ठीक भी हो गए हैं। 




इसी प्रकार की शिकायत आस पास के गांवों 
से भी सामने आ रही है। सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो डाक्टर, लैब टैक्निशियन सहित सात लोगों की एक टीम का गठन कर लिया गया है। हमारी टीम बुधवार को गांव जाकर इस बीमारी का पता लगाकर लोगों का  उपचार करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *