देहरादून-मसूरी रोड पर एक और बड़ा हादसा





DEHRADUN :
सोमवार सुबह मसूरी घूमने गए युवाओं की कार शिखर फॉल से लौटते वक्त हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती व युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जानकारी के अनुसार पांच लोग थार गाड़ी संख्या UK01D3333 से मसूरी घूमने के लिए आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी का ब्रेक फैल होने से गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा अन्य तीन घायल थे जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। 




इस हादसे में मर्चेंट नेवी में कार्यरत आयुष शर्मा 30 वर्ष पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड, डालनवाला, देहरादून, और मसूरी रोड में कैफे संचालक अवनी कुकरेती 29 वर्ष पुत्री आशीष कुकरेती, निवासी कौलागढ़, थाना कैंट, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नई दिल्ली से आए उनके मित्र सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार, निवासी 82 फतेह नगर, दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र केओ बिष्ट, निवासी कालिदास रोड, देहरादून, और ईशा पुत्री राकेश चंद्र, निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, धर्मपुर, देहरादून, को घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *