केदारनाथ धाम  में टला बड़ा हादसा





चारधाम यात्रा 2024 :
आज सुबह केदारनाथ दर्शन के लिए यात्रियों को ले जा रहे क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से उसमें बैठे सभी यात्री घबरा गए। हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। पायलेट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक क्रिस्टल हेली सेवा के हेलीकॉप्टर ने आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर सिरसी हैली पेड़ से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान  भरी। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे। धाम पहुंचते ही हेलीकॉप्टर के रूडल में तकनीकी खराबी आने से पायलट ने हेलिपैड से 100 मीटर पहले ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा हैं कि पायलट ने जहां लैंडिंग कराई वहां पर एक नाला था, लेकिन पायलट ने धैर्य रखते हुए सूझबूझ से काम लिया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिम भरी रही है। बीते 11 वर्षों में यहां 10 हादसे हो चुके हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *