पौड़ी




ROAD ACCIDENT  : पौड़ी जनपद के अंतर्गत सतपुली-एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) पर जीएमओयू की दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से बस में बैठे काफी यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 




जानकारी के अनुसार सोमवार को सतपुली-एकेश्वर रोड पर बस संख्या UK 15PA 0241 जिसमें 32 सवारियां थी और बस संख्या UK 15PA 0825 जिसमें 14 सवारियां बैठी थी की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिली। थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटना में कुल 22 लोग सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली भिजवाया गया है। गनीमत ये रही कि बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। 


दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम 

1  कृपाल सिंह – 80 वर्ष

2  संजय – 34 वर्ष

3  अमन – 22 वर्ष

4  पुष्पा नेगी – 48 वर्ष 

5  राजेंद्र सिंह – 40 वर्ष

6  आशा – 50 वर्ष

7  वीरेंद्र – 51वर्ष

8  दीपक – 56 वर्ष

9  विनोद – 45 वर्ष

10 कुo नेहा – 15 वर्ष

11 प्रताप सिंह – 48 वर्ष

12 धर्मेंद्र सिंह – 39 वर्ष

13 अर्जुन सिंह – 54 वर्ष

14 बाबू राम – 58 वर्ष

15 हरीश(चालक) – 41 वर्ष

16 संग्राम सिंह (चालक) – 44 वर्ष

17 श्रीमती आनंदी देवी – 46 वर्ष 

18 सोबन सिंह – 80 वर्ष

19 नितिन कुमार – वर्ष

20 सुनीता देवी – वर्ष

21 सोहन सिंह – वर्ष

22 प्रेम सिंह – वर्ष




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *