महेंद्र भट्ट होंगे उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष 

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा संगठन से बड़ी खबर सामने आ रही है। तमाम अटकलों को दरकिनार कर बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें मदन कौशिक के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। 

बुधवार को महेंद्र भट्ट की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर मीडिया में चल चुकी थी  पर आज जेपी नड्डा ने उन्हें विधिवत प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया है। 




जारी किए गए आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।  उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव में होगी। आपको बता दे कि महेंद्र भट्ट विधानसभा बद्रीनाथ से दो बार विधायक रह चुके हैं और संगठन में भी उनकी अच्छी खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *