उत्तराखंड कांग्रेस नेता सुनील चमोली की सड़क हादसे में मौत 

देहरादून : कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश महासचिव सुनील चमोली का कल देहरादून में सड़क हादसे में निधन हो गया। यह ह्रदय विदारक घटना कल रात  उस समय हुई जब वे अपनी बाइक से घर जा रहे थे। घटना के वक्त उपस्थित लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुनील चमोली को दून अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें देखकर मृत घोषित किया। 

उनकी मौत की खबर सुनते ही जनपद चमोली के उनके पैतृक गांव बमोथ में मातम पसर गया और पूरी कांग्रेस पार्टी में शौक छा गया। वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और अपने काम के बलबूते पार्टी को मजबूत करने में लगे थे।मात्र 40 वर्ष कीआयु में ही उन्होंने पार्टी में अपना स्थान मजबूत कर लिया था। उन्हें सोशल मीडिया की अच्छी जानकारी थी जिसके जरिये वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विपक्षी पार्टियों को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ते थे। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें आईटी सेल में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। 

सुनील चमोली क्षेत्र की सामाजिक समस्यायों के लिए समय समय पर जिम्मेदार विभागों से भिड़ कर लोगों को राहत पपहुंचाते रहते थे। एक हंसमुख और नेक इंसान के इस तरह आकस्मिक चले जाने की खबर से जनपद चमोली की समस्त जनता और कांग्रेस पार्टी गहरे सदमे हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन कापड़ी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, आई टी सेल के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, राजा चौहान, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, सुनील पंवार, हरीश सटी, बीरेंद्र मिंगवाल आदि ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *