दर्दनाक हादसा : हल्द्वानी में उफनती नहर में बही कार, नवजात सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 घायल





ROAD ACCIDENT
: हल्द्वानी में बुधबार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल से लौट रही एक कार के नहर में गिरने से एक नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ, जब एक परिवार सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद कार से अपने घर किच्छा जा रहा था। इस बीच कार अनियंत्रित होकर मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में गिरकर तेज बहाव में बह कर कुछ दूरी पर पुलिया में फंस गई। बहने से कार पलट गई थी और उसमें पानी भर गया जिससे कार में सवार 7 लोगों में से 4  लोगो की मौत हो गई । मरने वालों में नवजात शिशु भी शामिल है। जबकि उसकी मां की जान बच गई। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। 

जहाँ हादसा हुआ उसके ठीक पीछे ही फायर स्टेशन के होने से सूचना पर तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाकार तीन लोगों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है।  

हल्द्वानी शहर के अन्य क्षेत्रों रक्सिया, देवखडी और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज है। नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात है और लगातार हालात पे नजर रखे हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और  आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड़ पर हैं। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाकर रखें। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *