चमोली खबर : कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर ने किया साहित्यकारों और समाजसेवियों को सम्मानित


गोपेश्वर : कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर ने रविवार 25 मई को जिला पंचायत सभागार में मां सरस्वती सम्मान समारोह 2025 का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में चमोली जनपद के 51 साहित्यकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार संदीप रावत, राज्य आंदोलनकारी शमनीषा तिवारी, प्रखर वक्त बबीता थपलियाल ने सभी साहित्यकारों को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों पर्यावरण प्रेमी धन सिंह घरिया, लोक गायिका पम्मी नवल, रंगकर्मी विजय वशिष्ठ, उषा रावत, सुनील नाथन बिष्ट एवं मोहन नेगी ने समाज सेवा, संस्कृति एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि देवली ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कलम क्रांति मंच विभिन्न माध्यमों से समाज व साहित्य की सेवा करने वाले कर्मवीरों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। 

इस अवसर पर काव्य पाठ भी किया गया। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख कवियों में बलबीर राणा अडिग, ज्योत्सना जोशी, दमयंती भट्ट, अजय ौतियाल, राजपालसिंह पंवार, शाइनी कृष्ण उनियाल, सतेंद्र बर्तवाल थे।

कार्यक्रम का संचालन हिमांशु थपलियाल, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, लोकेन्द्र रावत एवं ललित मोहन किमोठी ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही बाळखिला महिला मंगल दल, गोपीनाथ नाट्य एवं संगीत संस्थान व लोक गायिका पम्मी नवल ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *