महाकौथिग नोएडा 2024




नोएडा :
विश्व पटल पर अपनी विशिष्ठ पहचान बना चुका महाकौथिग 
नोएडा एक बार फिर उत्तराखंड की संस्कृति के रंग बिखरने को तैयार है। रविवार 15 दिसंबर को प्रातः 10 बजे भूमि पूजन के साथ ही महाकौथिग का आगाज हो जायेगा।  

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नए रंग रूप में पांच दिवसीय महाकौथिग  21 से 25 दिसम्बर 2024 को नोएडा स्टेडियम में होने जा रहा हैं। यह कौथिकग न केवल आपको पहाड़ की याद दिलाता हैं अपितु भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने का काम भी करता हैं। इसमें हमें अपनी लोक परंपराओं, रीति रिवाज़ों, वेशभूषा, खान-पान और लोकगीत संगीत का समावेश मिलता है।अपनी व्यस्तम जिंदगी से कुछ समय के लिए महाकौथिग में आकर लोग अपनी कल्पना को साकार होते देखते हैं। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *