उत्तराखण्ड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी





JOSHIMATH :
 मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ गुरुवार 2 मई को बदरीनाथ धाम पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्यो और व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के अधिकारीयों को कड़े निर्देश दिए। उन्होने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को धाम में बेहतर सुविधाएं मिले ताकि वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।




मुख्य सचिव ने धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरिक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि कार्यों में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय।  इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अरे अराइवल प्लाजा, अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट कार्यों की पूरी जानकारी ली। 

मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार, एसडीएम सी. एस.वशिष्ठ, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




You missed