देवाल में  पिंडर नदी के बीचों बीच ट्रॉली हुई खराब फंसी तीन जिंदगियां




चमोली :
देवाल में मंगलवार सुबह कुछ लोगों के हाइड्रोलिक ट्रॉली में फंसने से ग्रामीण दहशत में हैं। ट्रॉली से ही कई गांवों के ग्रामीणों का आना जाना होता है। यहां पिंडर नदी पर बना झूला पुल 2013 की आपदा में बह गया था, जिसके बाद यहाँ ट्रॉली लगाई गई थी। तब से ग्रामीण इसी से आवाजाही कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ओडर गांव से देवाल आने के लिए लोनिवि की ओर से पिंडर नदी पर हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाई गई है। मंगलवार सुबह ट्रॉली ख़राब होने से तीन लोग यहां फंस गए थे। ट्रॉली ठीक करने वाले कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुँचने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 




ओडर के बीडीसी मेंबर पान सिंह गड़िया ने बताया कि 2013 की आपदा में यहाँ पिंडर नदी पर बने झूला पुल के बहने से कई गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से टूट गया था। जिसके बाद यहाँ ट्रॉली लगाई गई थी और ओडर, सिलंगी, थालिया, पातल व दाबु गांव के लोगों का आना जाना इसी से हो रहा है। लेकिन समय पर इसकी सर्विसिंग नहीं होने के कारण आए दिन ट्रॉली खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि यहां पर दो ट्रॉली थी लेकिन एक ट्राली दो साल से खराब चल रही है। ट्रॉली खराब होने से लोग नदी के आर पार नहीं जा पा रहे हैं। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *