नई दिल्ली :
वीरवार 1 दिसम्बर 2022 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में नेशनल एचीवर रिकॉग्नेशन फोरम द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अपने अपने क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद तीरथ सिंह रावत, माननीय सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, पर्व राजदूत के. एल.गंजू एवं Dr जेनिस दरबारी, तुषार पटनायक डारेक्टर डाबर इंडिया लिमिटेड, भाजपा नेता राम कुमार वालिया आदि रहे । कार्यक्रम का संयोजन  फोरम के अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा ने किया।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड के स्कूलों में विद्यार्थी लोक भाषाओं में पढ़ सकेंगे लोक कथाएं

कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से आए अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को फोरम द्वारा नेशनल एचिवर अवार्ड से सम्मानित  किया गया।




पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुरस्कार विजेताओ को भारत की‌ नई ताकत बताया। धीरेंद्र प्रताप ने प्रतिभा के लिए उद्देश्य आवश्यक बताया। जबकि‌ राज्य सभा सांसद अनिल शर्मा ने विजेताओं की उपलब्धि को शानदार बताया।

समारोह में उत्तराखंड की जानीमानी साहित्यकार रामेश्वरी नादान को बाल साहित्य पर विशिष्ट लेखन के लिए मोमैन्टो और प्रशस्ति पत्र देकर नेशनल एचिवर अवार्ड से  ‌सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *