केदारनाथ में आपदा के चलते कांग्रेस ने प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की स्थगित





रुद्रप्रयाग  :
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से आपदा के हालात को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दी है। 
अपने नेता राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा न यात्रा स्थगित करने का ऐलान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर तक पहुंच गई थी और शुक्रवार को यहां से आगे के लिए रवाना होने की सारी तैयारी हो चुकी थी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामान्य स्थिति होने के बाद कांग्रेस फिर से सीतापुर से आगे की यात्रा शुरू करेगी। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल हमारे कार्यकर्ता आपदा राहत कार्यों की मदद में जुट गए हैं। ।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोनप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए यात्रा में आगे जाने का कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिया था। हरीश रावत ने कहा केदारनाथ क्षेत्र में भयंकर आपदा से काफी क्षति हुई है और बड़ी संख्या में यात्री व स्थानीय लोग फंसे हैं। इसके लिए बचाव कार्य चल रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि राज्य की संपूर्ण शक्ति लगाकर बचाव कार्यों में तेजी लाकर हालात को जल्द सुचारु किया जाय।




You missed