SWACHH SUJAL SHAKTI SAMMAN 2023 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित होने पर बागेश्वर जनपद की कविता देवी और जनपद देहरादून की निकिता चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों खासकर यहां की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत 4 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जायेगा। इस सम्मान के लिए इस वर्ष उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर से सरपंच कविता देवी व देहरादून  जनपद से सरपंच निकिता चौहान को अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य और असाधारण योगदान देने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है। 4 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन्हें  सम्मानित करेंगे।

यह सम्मान उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है। यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने और गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।




उत्तराखंड में महिला ग्राम प्रधान, महिला सरपंच, महिला स्वच्छाग्रही, महिला स्वयं सहायता समूह, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें धरातल स्तर पर अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबन्धन के माध्यम से राज्य के विकास में असाधारण योगदान दे रही हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *