उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी-जाने कौन किस सीट से होगा उम्मीदवार
उत्तराखंड चुनाव 2022: बड़ी जद्दोजहद व लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस की सी ई सी कमेटी ने देर रात 11.40 बजे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की जिसमें कुल 53 प्रत्याशियों के नाम है बाकी 17 सीटों पर अभी मंथन जारी है। हालांकि पहली लिस्ट में सीनियर नेता हरीश रावत का नाम न होने से उनके चुनाव लडने पर संसय बना हुआ है। वहीं भाजपा से निष्कासित और कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है किंतु पार्टी ने अभी लैंसडाउन सीट पर किसी के नाम का ऐलान नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से तो विधानसभा में नेता विपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत सीट चकराता से मैदान में होंगे।
बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा पहले ही अपने 59 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। नामांकन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है और चुनाव 14 फरवरी को होंगे। वोटों की गिनती सभी राज्यों के चुनाव के बाद 10 मार्च को होगी।
कांग्रेस द्वारा जारी 53 उम्मीदवारों के नाम

