गढ़वाल का बेड़ा समाज

नई दिल्ली : अभिव्यक्ति कार्यशाला और हिमाद्रि प्रोडक्शन के तत्वाधान में ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली’ द्वारा शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 को समवेत सभागार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र होटल जनपथ में गढवाल का बेड़ा समाज’ (एक अध्ययन) पुस्तक का लोकार्पण किया जा रहा है। इस मौके पर बेड़ा समाज से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तीरथ सिंह रावत जी माननीय सांसद पौड़ी व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार होंगे।

अभिव्यक्ति कार्यशाला एक  सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है जो कि उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य, भाषा, रंगमंच आदि के संरक्षण और संवर्धन के लिए  हमेशा सक्रिय रहता है। अभिव्यक्ति कार्यशाला की सहयोगी संस्था ‘हिमाद्रि प्रोडक्शंस’ ने ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली’ के सहयोग से गढ़वाल के आदि गायक ‘बेडा समाज’ पर एक अध्ययन किया था। इस अध्ययन में गढ़वाल में संगीत और लोकविधाओं पर बेड़ा समाज के योगदान को समझने की कोशिश की गई है। अलग-अलग चरणों में हुए इस अध्ययन मे  ‘गढवाल का बेड़ा समाज’ (एक अध्ययन) पुस्तक और बेड़ा समाज पर एक डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया।

आयोजकों ने आप सबको इस आयोजन में कार्यक्रमानुसार सादर आमंत्रित किया हैं और कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने की पूर्व सूचना 9811189814 व 7011960502 पर अवश्य दें। कार्यक्रम 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आरंभ होगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *