Auli Chamoli Garhwali




AULI WEATHER:
उत्तराखंड में दिखने लगा है कुदरत का करिश्मा। पर्वत श्रृंखलाएं सफ़ेद चादर से ढकने लगी है। बर्फबारी होने से जिले में पारा लगातार लुढ़क रहा है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली बर्फबारी के चलते सफेद चादर लिए स्वेतवर्ण से सज चुकी है। वहीं बद्रीनाथ की चोटियों पर तापमान माइनस तक पहुंच गया है। औली में बर्फ गिरने से लगातार ठंडक बढ रही है। यहां बह रहे झरने और गदेरों में पानी जमने लगा है। औली का ये नज़ारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। 




औली में ताजा बर्फबारी की तस्वीरें मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। तस्वीरों से स्पष्ट हो रहा है कि अब औली के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। और औली बर्फ की एक सफ़ेद चादर सी दिखाई देने लगी है। हालांकि सड़कों पर बर्फ जमने से यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। लगातार बर्फबारी से अब घरों पर भी बर्फ जम गई है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। 

बता दें कि औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्राप्त है। यहां की 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पंसद है। सीजन की बर्फबारी स्कीयर्सों को भी खुश कर देने वाली है। 

वहीं साल के अंत में क्रिसमस और न्यू ईयर के स्वागत के लिए यह विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली पूरी तरह तैयार है। औली का यह नज़ारा देखकर देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *