UKPSC




देहरादून :
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक सरकार ने आयोग  के सदस्य डॉ. जे.एम.एस. राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब हो कि सात जून को डा. राकेश कुमार के त्यागपत्र के कारण यह पद रिक्त हो गया था।

सोमवार को कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने राणा की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। जिसमें कहा गया है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में इस पद के कर्तव्यों का पालन किये जाने हेतु सदस्य उत्तराखंड लोक सेवा आयोग डॉ. जेएमएस राणा को नियुक्त किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। 




सेवानिवृत्त आइएएस डॉ. राकेश कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीती पांच जून को मुख्य सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा था। राज्यपाल ने बीती सात जून अपराह्न को उनका त्यागपत्र स्वीकार किया था। इसके बाद से यह पद रिक्त था। उनके इस्तीफे ने हलचल मचा दी थी। 

आयोग को वर्तमान कैलेंडर वर्ष के अनुसार नई भर्तियां करानी है। अध्यक्ष नहीं होने से इस कार्य में व्यवधान का अंदेशा है। इन चुनौतियों को देखते हुए आयोग के सदस्य डॉ.जेएमएस राणा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *