नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर आमसोड़ के समीप भूस्खलन से सड़क बंद, जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और मार्ग खोलने का कार्य जारीचमोली खबर : नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर भूस्खलन, नलगांव के पास आमसोड़ में सड़क बंद, बहाली कार्य जारी


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


थराली–नारायणबगड़ मोटर मार्ग सुचारू, विद्युत लाइन की मरम्मत भी जारी; प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

नारायणबगड़/चमोली : लगातार हो रही बारिश के चलते नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर नलगांव के समीप आमसोड़ क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

वहीं राहत की बात यह है कि थराली–नारायणबगड़ मोटर मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीम भी क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत में जुटी हुई है।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। मौसम की स्थिति और सड़क मार्ग की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें।

लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में भूस्खलन की घटनाओं की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा मार्गों को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।

You missed