उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार भरत सिंह चौधरी और खजान दास सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

 उत्तराखंड : धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार भरत सिंह चौधरी और खजान दास सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ


देहरादून : धामी मंत्रिमंडल में आज पांच नए मंत्रियों राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा के शपथ लेते ही लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया।  

शुक्रवार नवरात्री के दूसरे दिन राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने पांच नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास ने शपथ ली।  इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। अब धामी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। चुनाव से पहले यह विस्तार राजनितिक लियाज से काफी अहम्म ना जा रहा है। 

वर्ष 2022 में सरकार गठन के समय मुखयमंत्री धामी सहित  9 मंत्रियों ने ही शपथ ली थी जबकि 3 पद खाली रह गए थे। अप्रैल 2023 में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन और 16 मार्च 2025 को वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद 2 पद और खाली हो गए थे। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं का बाजार गर्म था।  लेकिन अब 2027 चुनाव से ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। इसे सरकार का राजनितिक तौर पर  काफी अहम कदम  माना जा रहा है। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। 

Leave a Comment