(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ “ऑपरेशन मुक्ति” पुलिस व स्कूली छात्र-

छात्राओं ने  रैली निकाल जनता को किया जागरूक

कर्णप्रयाग : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार महोदय के निर्देश पर “ऑपेरशन मुक्ति भिक्षा नही शिक्षा दें” के तहत उत्तराखंड में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास हेतु 1 अगस्त से 2 माह का “आपरेशन मुक्ति” अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत वीरवार 25 अगस्त को एएचटीयू चमोली की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलो के सहयोग से गोपेश्वर नगर क्षेत्र में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पुलिस व स्कूली बच्चों ने बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, स्लोगन तथा नारे लगाकर स्थानीय लोगों को भिक्षावृत्ति का उन्मूलन कर शिक्षित समाज को स्थापित करने हेतु जागरूक किया साथ ही लोगों से भिक्षावृत्ति जैसी बुराईयों का अंत करने के लिए अभिन्न योगदान देने की अपील की। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का जनपद में जगह जगह व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। रैली में  रा0 इ0 का0, रा0 बा0 इ0 का0, सरस्वती विद्या मन्दिर, पीस पब्लिक स्कूल के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

इस दौरान लोगों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस के आपातकालीन नंबरों 1090/112 पर सूचित करने की अपील भी की गई। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जागरूकता रैली में प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, चमोली जिले की ऑपरेशन मुक्ति की टीम तथा विद्यालय के शिक्षक एवम् स्कूल के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *