Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
CBSE BOARD




CBSE 12th RESULT 2023 :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया हैं। इस बार देशभर का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा है। देहरादून रीजन में 80.26 छात्र उत्तीर्ण।  छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

इस बार छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों का कुल प्रतिशत  90.68 रहा वही 84.67 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12 वीं के लिए इस बार कुल 16 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। वहीं उत्तराखंड 15 वें स्थान पर रहा। 

रीजन वाइज इस तरह रहा रिजल्ट 

त्रिवेंद्रम –   99.91 प्रतिशत 

बेंगलुरु –   98.64 प्रतिशत 

चेन्नई –      97.40 प्रतिशत  

दिल्ली वेस्ट -93.24 प्रतिशत      

चंडीगढ़ –  91.84 प्रतिशत 

दिल्ली ईस्ट – 91.50 प्रतिशत 

अजमेर –   89.27 प्रतिशत 

पुणे –        87.28 प्रतिशत 

पंचकुला – 86.93 प्रतिशत 

पटना –     85.47 प्रतिशत 

भुवनेश्वर – 83.73 प्रतिशत

गुवाहाटी – 83.73 प्रतिशत

भोपाल –    83.54 प्रतिशत

नॉएडा –    80.36 प्रतिशत

देहरादून – 80.26 प्रतिशत

प्रयागराज – 78.05 प्रतिशत